BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लूट की योजना बना रहे इनामी अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 1, 2020
in समाचार
पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
Share on FacebookShare on Twitter

रायबरेली:  उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरा दो घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं, मुठभेड़ में एसओजी का एक सिपाही भी घायल हुआ है. घायल अपराधियों ने हाल ही में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 50 हजार की लूट को अंजाम दिया था. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के रेती खुर्द रोड का है.

जानकारी के मुताबिक जितेंद्र और नीलेश अपने 4 अन्य साथियों के साथ रायबरेली में लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे. ये अपराधी रेती खुर्द के पास लूट की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस को भनक लग गई. जिसके बाद एसओजी टीम प्रभारी अमरेश त्रिपाठी और शहर कोतवाल अतुल सिंह ने मिल एरिया इंस्पेक्टर अरुण सिंह को सूचना दी. जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल ने अपराधियों को चारों तरफ से घेर लिया.

जब घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया तो ये सभी अपराधी पुलिस पर फायरिंग करने लगे. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हुई. जिसमें दो अपराधी जितेंद्र और नीलेश के पैर में गोली लग गई. वहीं एसओजी के सिपाही कौशल के भी हाथ मे भी गोली लगी. पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को तो धर दबोचा लेकिन उनके 4 अन्य फरार हो गए.

दोनों अपराधी कानपुर देहात के रहने वाले हैं. ये अलग-अलग जिलों में टारगेट बनाकर लोगों को लूटते थे. जहां लूट के मामले ज्यादा हो जाते उस जनपद को छोड़कर दूसरे जनपद में वारदातों को अंजाम देने में जुट जाते.

पुलिस ने बताया कि ये अपराधी काफी शातिर हैं. इन पर कई आपराधिक मामले अन्य जनपदों में भी दर्ज हैं. गाजियाबाद, नोएडा, बनारस समेत रायबरेली में भी इन अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इन पर रायबरेली में 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया जा चुका है.

https://bnnbharat.com/pakistan-is-not-deterred-by-its-antic/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तमिलनाडु के कृषि मंत्री का कोरोना से निधन, अस्पताल में थे भर्ती

Next Post

आज का पंचांग

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d