BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस ने 5 पिस्टल और 500 कारतूस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 22, 2019
in Uncategorized
पुलिस ने 5 पिस्टल और 500 कारतूस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Police arrested smuggler with 5 pistols and 500 cartridges

Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी और एनसीआर के युवाओं में हथियारों के बढ़ते क्रेज का फायदा उठाकर अब तस्कर बदमाशों के अलावा नौजवानों को भी हथियार बेच रहे हैं. युवाओं से हथियार की अच्छी रकम मिल जाती है. यह खुलासा दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए एक हथियार तस्कर ने किया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान गुढ़मुक्तेश्वर (यूपी) निवासी कुंवरपाल के रूप में हुई है.

पुलिस ने आरोपी के पास से पांच पिस्टल और 500 कारतूस बरामद किए हैं. आरोपी सुंदर नगरी में दो लोगों को हथियार और कारतूसों की खेप देने आया था, लेकिन उससे पूर्व पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि करीब एक साल से सेल ने अवैध हथियार का धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है.

इसी कड़ी में एक साल के भीतर 600 से अधिक हथियार बरामद कर कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पिछले कुछ समय से हथियार व कारतूस मेरठ और उसके पास के इलाकों से दिल्ली-एनसीआर में लाए जा रहे हैं. जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला कुंवरपाल हथियार लेकर दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में शादाब और शारिक को देने आने वाला है.

सूचना के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम को आरोपी को जल बोर्ड ऑफिस के पास से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 5 पिस्टल और 500 कारतूस बरामद हुए. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह हथियार हसनपुर निवासी प्रदीप से खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था.

10 हजार में पिस्टल खरीदकर 15 हजार में बेचता था

पुलिस की पूछताछ में आरोपी कुंवरपाल ने बताया कि एक जानकार के जरिये उसकी पहचान प्रदीप से हुई. वह प्रदीप से 10 हजार रुपये में पिस्टल खरीदकर 15 हजार रुपये की बेचता था. इसके अलावा .32 बोर का कारतूस 200 रुपये में खरीदकर आगे 300 रुपये में बेचता था, जबकि .315 बोर का कारतूस 150 में खरीदकर 200 रुपये में बेचता था. आरोपी ने बताया कि वह पांच सालों से हथियारों का धंधा कर रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

काश्मीर घाटी में अलर्ट ,पाकिस्तानी युवक के पकड़े जाने पर बढ़ाई गयी सुरक्षा

Next Post

करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में ED ने किया साई इंफोसिस्टम कंपनी के CMD को गिरफ्तार

Next Post
करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में ED ने किया साई इंफोसिस्टम कंपनी के CMD को गिरफ्तार

करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में ED ने किया साई इंफोसिस्टम कंपनी के CMD को गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d