BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हत्या के आरोप में सौतेली मां को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in Uncategorized
हत्या के आरोप में सौतेली मां को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

हत्या के आरोप में सौतेली मां को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Share on FacebookShare on Twitter

अरविन्द पटेल

महराजगंज : जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनवल में मासूम बच्ची की हत्या करने वाली सौतेली मां को  पुलिस ने ललाइन पैसिया हाईवे पर स्थित पंजाबी ढाबा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक़ बीते 13 जुलाई की रात्रि में सौतेली मां रशीदुन निशा पत्नी अब्दुल कादिर ने 11 माह की एक मासूम बच्ची की हत्या कर घर के बगल में स्थित पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया था. जिस पर पति अब्दुल कादिर ने 14 जुलाई को पुरंदरपुर थाने में लिखित तहरीर देकर सौतेली मां पर मासूम बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाया था. पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.
बताया गया कि शुक्रवार की सुबह रशीदुन निशा ललाइन पैसिया चौराहे पर स्थित पंजाबी ढाबे पर रूक कर फरार होने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रही थी. उसी समय किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद ने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर हत्या की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मासूम बच्ची के सिर में चोट लगने से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है. इस मामले में सौतेली मां से पूछताछ किया गया तो उसने हथौड़े से मासूम बच्ची के सिर पर प्रहार करने की बात बताई. जिससे उसकी मौत हो गई थी और उसे गड्ढे में फेक दिया था. सौतेली मां द्वारा कत्ल में प्रयोग किए गए हथौड़े को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2 शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

लॉकडाउन: भारत में वायु प्रदूषण से बच गई 630 जिंदगियां

Next Post
लॉकडाउन: भारत में वायु प्रदूषण से बच गई 630 जिंदगियां

लॉकडाउन: भारत में वायु प्रदूषण से बच गई 630 जिंदगियां

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d