लातेहार : लातेहार पुलिस ने टीपीसी नक्सली संगठन के सब जोनल कमांडर को गिरफ्तार कर लिया . लातेहार एसपी प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई ,पूरे मामले की जानकारी देते हुए जिले के पुलिस कप्तान प्रशांत आनंद ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली का नाम जलेन्ध्र गंझू है जो बालूमाथ,हेरहंज व चतरा में टिपीसी संघटन के नाम पर लेवी वसूली का काम किया करता था.
गिरफ्तार नक्सली पर जिले के विभिन्न झेत्रो में कई अपराधीक घटनाओं में सक्रिय भूमिका रही है.गिरफ्तार नक्सली के पास से 3 हथियार, सैकड़ों कारतूस समेत कई नक्सली सामान व भारी मात्रा में एम्युनेशन पाउच बरामद किया गया है. बता दे लातेहार एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के हेसाझरिया जंगल से टिपीसी संघठन के सब जोनरल कमांडर की गिरफ्तारी हुए है.

