सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में एक महिला पर डायन का आरोप लगा उसके बाल काट उसे पूर गांव में अर्धनग्न अवस्था में घुमाया गया. ऐसा करने के लिए गांव की ही महिला पंचायत ने यह फैसला सुनाया था. घटना 19 सितंबर की है. पुलिस ने आज इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

