बिहार: मोतिहारी में कुख्यात नक्सली भुंना मिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छापेमारी अभियान के दौरान एएसपी हिमांशु गौरव के नेतृत्व में छौड़ादानो पुलिस, दरपा पुलिस एवं एसएसबी द्वारा की गई. इसी दौरान भुंना मिया को गिरफ्तार किया.
बता दें कि कई कांडो में पुलिस को इसकी तलाश थी, जहां गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से गिरफ्तारी की गई.

