चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना पुलिस द्वारा विगत 6 मार्च को चक्रधरपुर के असलम चौक पर हुए गोली कांड के मुख्य आरोपी सोना बेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोना बेक व सहयोगी राजेश महापात्रा ने देवगांव निवासी निसार अहमद को मामूली विवाद पर गोली मारकर घायल कर दिया था. सोना बेक की गिरफ्तारी के लिए टीम बना कर छापेमारी की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर सोना बेक को अदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया. सोना बेक के खिलाफ चक्रधरपुर थाने में वर्ष 2008 से लेकर 2021 तक कुल सात मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें अधिकतर हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले हैं. वहीं सरायकेला के राजनगर थाने में दो और एक मामला ओड़िशा के सुंदरनगर थाने में दर्ज है.
बताया गया है कि सोना बेक कुछ सालों से सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर, गम्हरिया, व अदित्यपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय था. इस मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में राजेश महापात्रा को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था.
