रांची. झारखंड में खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र के कुदा गांव में 8 अक्टूबर से लापता मां-बाप और बेटी के शव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिसिया पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि डायन-बिसाही (अंधविश्वास) के आरोप में तीनों की हत्या की गयी थी. उनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने तीनों के शव को नदी के किनारे से बरामद किया गया.
एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने बताया कि सोयको थाना क्षेत्र के कुंदा गांव से अपहृत बिरसा मुंडा, उसकी पत्नी सुकरू पूर्ति और बेटी सोमवारी पूर्ति के 20वें दिन राबा नदी झरने के किनारे बरामद किया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में सोमा मुंडा, रघु मुंडा और विश्राम मुंडा को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी अभियुक्त उसी गांव के रहने वाले है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि उनसभी ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर तीनों की हत्या कर शव को राबा नदी के झरने के एक गड्ढे में छिपा दिया गया था. हत्याकांड में शामिल लोगों ने तीनों का सिर धड़ से अलग कर दिया था. इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है. साथ ही ओझा की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है.

