राँची:- पुलिस ने तोरपा निवासी महिला तस्कर पूनम बारला सहित तीन तस्कर को एयरपोर्ट पर से पकड़ा है.आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियों का रेस्क्यू किया है.सभी को हवाई जहाज से दिल्ली लेकर जा रही थी.मिली जानकारी के अनुसार खूँटी पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी की कई लड़कियों को लेकर मानव तस्कर हवाई जहाज से बाहर जा रहा है,उन्होंने जानकारी राँची एसएसपी को दी,एसएसपी के निर्देश पर राँची पुलिस ने 7 लड़कियों को मानव तस्कर से छुड़ाया है.और तीन मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है.तीनो से पूछताछ जारी है.सातों नाबालिग लड़कियां खूंटी जिले के ग्रामीण क्षेत्र का बताया जा रहा है.

