BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस ने दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

by bnnbharat.com
December 12, 2020
in समाचार
पुलिस ने दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Share on FacebookShare on Twitter

-लड़कियों व महिलाओं का आपत्तिजनक तश्वीर भेजकर की जा रही है लाखों की ठगी

-पैसे कमाने का शॉर्ट-कट तरीका में युवा अपने कैरियर को लगा रहे दांव

बरकट्ठा: गुप्त सूचना पर बरकट्ठा थाना पुलिस छापेमारी के दौरान दो साइबर अपराधी को गिरफ्त में लिया गया. इस बावत थाना प्रभारी विद्यासागर चौरसिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 11 नवम्बर को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम गंगपांचो स्थित बाबा रेस्ट्रोरेंट के पास कुछ लड़के अपने अपने मोबाइल फोन से अवैध रूप से स्कॉका ऑक्युलेट वेबसाइट के माध्यम से कई लोगों को अलग- अलग  नंबरों से संपर्क कर उनके मोबाइल पर वेबसाइट के जरिये लड़कियों व महिलाओं का आपत्तिजनक तश्वीर भेजकर उनसे सर्विस दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की जा रही है.

उक्त सूचना पर छापेमारी दल का गठन करते हुए कार्रवाई की गई. जहां छापेमारी के क्रम में ग्राम गंगपांचो स्थित बाबा रेस्ट्रोरेंट के पास से अशोक कुमार महतो (19) पिता संजय महतो, हीरालाल कुमार उर्फ बबलू मंडल (20) पिता जोबराज महतों दोनों साकिन गंगपांचो थाना बरकट्ठा निवासी को हिरासत में लिया गया.

दोनों आरोपियों के पास से एक वीवो व एक ओप्पो एफ 15 कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया. जिसमें मैसेज कर लोगो को धमकाने व लड़कियों का आपत्तिजनक फोटो डालकर पैसे ठगने से संबंधित चैटिंग की पुष्टि हुई. छानबीन के बाद अग्रतर कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

साथ ही थाना कांड संख्या 234/2020 धारा 420,385 भादवि0 व 66 सी 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी वी0 एस0 चौरसिया, सहायक अवर निरीक्षक बादल कुमार महतो, मनोज कुमार सिंह, आरक्षी (59)भोला दास, आरक्षी(867)संजय राम शामिल थे.

ज्ञातव्य हो कि स्कॉका, ऑक्युलेट वेबसाइट के माध्यम से ठगी का धंधा प्रखंड के कई इलाकों में फल फूल रहा है. इस धंधे में टीनएजर व युवा काफी सक्रिय है. पैसे कमाने का शॉर्ट-कट तरीका में युवा अपना कैरियर दांव में लगा रहे है. इसके पूर्व में भी कई इस तरह के साइबर अपराधी पुलिस गिरफ्त में आकर जेल जा चुके है पर यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इधर पुलिस का छापेमारी जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिरहोरों के बीच किया गया कंबल का वितरण

Next Post

हमारी परीक्षा ली जा रही है, कठिन परिस्थिति से सफलतापूर्वक निपटेंगे: विदेश मंत्री

Next Post
भारत के लिए अजनबी नहीं हैं जो बाइडेन: एस. जयशंकर

हमारी परीक्षा ली जा रही है, कठिन परिस्थिति से सफलतापूर्वक निपटेंगे: विदेश मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d