साहेबगंज,पतना: साहेबगंज जिला में मानव तस्करी का धंधा काफी दिनों से चल रहा है. बीच बीच में पुलिस को मानव तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल भी हुई है.
कुछ महीना पहले मानव तस्करी को लेकर रांगा थाना परिसर में बरहरवा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के वी रमन और रांगा थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने प्रखंड के सभी ग्राम प्रधानों एवं बुद्धिजीवियों के साथ इस मामले में एक बैठक किया था.
इसके अलावा पुरे क्षेत्र में माइकिंग कर लोगों को जागरूक करते हुए प्रचार प्रसार करवाने का काम किया था. तभी से इस क्षेत्र के लोग मानव तस्करों के प्रति जागरूक हो गये थे.
जानकारी के मुताबिक इंम्तियाज अंसारी और मतुल अंसारी के ऊपर रांगा थाना में मानव तस्करी से संबंधित कांड संख्या 7/20 तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज था. जिसको लेकर पुलिस को इन दोनों की काफी दिनों से तलाश थी.
आखिरकार ये दोनों मानव तस्करो को पुलिस ने धर दबोचने में कामयाब रहा. आपको बता दें कि साहेबगंज जिले के पतना, बरहेट, बोरियों में मानव तस्करी का धंधा काफी जोर शोर से फल फूल रहा था.
इन तस्करों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले कम पढ़ें लिखे नबालिग एवं बालिग एवं उनके माता-पिता को कुछ पैसों का प्रलोभन देकर काम दिलाने के नाम पर बाहर बड़े शहरों में ले जाया जाता था.
इस मामले में बरहरवा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के वी रमन ने बताया कि दो मानव तस्कर पकड़े गए हैं. पुलिस इनलोगो के माध्यम से बड़े नेटवर्क तक बहुत जल्द पहुंचेंगी.

