खूंटी: दो किलोग्राम अफीम और बाइक के साथ दो अफीम तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया, अड़की थाना क्षेत्र के बिरबांकी तुबिल के पास वाहन चेकिंग के दौरान दोनों तस्करों को दबोचा गया. पुलिस के अनुसार दोनों तस्कर अफीम लेकर दलभंगा कुचाई गए थे लेकिन व्यापारी से मुलाकात नहीं होने पर वापस घर लौट रहे थे. बाइक से घर लौटने के क्रम में दोनों युवको को पुलिस ने बिरबांकी सड़क मार्ग पर दबोच लिया और पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार तस्कर पाण्डु वान्दू और गांगू वान्दू दोनों अड़की के मदहातू के निवासी है.

