जम्मू : बलात्कार के एक मामले में वांछित एक व्यक्ति को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि आरोपी 2019 में राजौरी पुलिस थाने में दर्ज बलात्कार, अपहरण और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के एक मामले में वांछित था.
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जिले के पल्लुलियान गांव से गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान मोहम्मद जफर के रूप में की गई है जो इसी गांव का निवासी है.

