BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेंगलुरू में पुलिस ने आरोपी को पीटा, जांच के आदेश

by bnnbharat.com
September 13, 2019
in समाचार
बेंगलुरू में पुलिस ने आरोपी को पीटा, जांच के आदेश

Police beaten the accused in Bengaluru, order for investigation

Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरू: शहर के उत्तरी उपनगर में एक पुलिस थाने में कथित तौर पर एक यौन अपराधी की हॉकी से पिटाई करने के मामले में एक सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं. सर्किल इंस्पेक्टर एन. सदानंद ने शुक्रवार को कहा, “पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एन. शशि कुमार ने सब-इंस्पेक्टर श्रीकांत गौड़ा को अपने ऑफिस में बुलाया और उस घटना के बारे में पूछताछ की, जिसमें वह वीडियो क्लिप में सुब्रमन्या पुलिस थाने में आरोपी यशवंत को एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं.”

हलांकि, घटना 10 मई की है, लेकिन मामला उस वक्त प्रकाश में आया, जब वीडिया क्लिप गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसे एक अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर पोस्ट किया था.

सदानंद ने कहा, “वायरल वीडियो में सब-इंस्पेक्टर अरोपी को अपराध कबूल करने के लिए हॉकी से बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं, वहीं दो हवलदारों को पैर बंधे आरोपी के हाथों को पकड़े देखा जा सकता है. भारतीय दंड सहिता (आईपीसी) की धारा 354ए के तहत गौड़ा के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है.”

चार महीने पहले हुई इस घटना की सत्यता जानने के लिए पुलिस की जांच टीम थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों के फूटेज खंगाल रही है.

सदानंद ने कहा, “जांच टीम ने कथित तौर पर घटना के वक्त मौजूद दोनों हवलदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है.”

महिला द्वारा स्थानीय पुलिस थाने में की गई शिकायत में कहा गया है कि यशवंत और महिला एक ही कंपनी में काम करते थे. वह महीनों से महिला का पीछा कर रहा था और उससे यौन संबंध बनाने की मांग कर रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में सार्थक साबित होगा जोहार जनआशीर्वाद यात्रा : ओम माथुर

Next Post

प्रधानमंत्री के बयान पर कपिल सिब्बल का पलटवार : नहीं देखी जा सकती इस सरकार की पूरी फिल्म

Next Post
प्रधानमंत्री के बयान पर कपिल सिब्बल का पलटवार : नहीं देखी जा सकती इस सरकार की पूरी फिल्म

प्रधानमंत्री के बयान पर कपिल सिब्बल का पलटवार : नहीं देखी जा सकती इस सरकार की पूरी फिल्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d