मुंगेर: मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर-तारापुर मुख्यमार्ग में फरवरी में हुए लुट कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. फरवरी के पहले सप्ताह में हसनपुर निवासी छोटू तांती का अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा संग्रामपुर तारापुर रोड में धन कुंडा के पास पिस्तौल दिखाकर मोटरसाइकिल पैसा एवं मोबाइल छीन लिया था.
संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अपराध कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आज तीन अपराध कर्मियों को लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं लूट का मोबाइल बरामद कर इस कांड का उद्भेदन कर दिया है. साथ ही घटना में शामिल तीनों अपराधकर्मी मिथुन यादव, मथुरा, दिनेश यादव बनौली, एवं बजरंगी कुमार मधहयाचक निवासी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
अपराधकर्मियों की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल एवं मोटरसाइकिल बरामद किया गया. ये अपराध कर्मियों पूर्व से चोरी, ठगी एवं आर्म्स एक्ट के कांड में गंगटा ,टेटिया बंबर तथा चानन थाना में आरोपित है. पुलिस पूछताछ में कई कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

