BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिसकर्मी के परिवार के 3 लोगों की नृशंस हत्या, शव बरामद

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in समाचार
पुलिसकर्मी के परिवार के 3 लोगों की नृशंस हत्या, शव बरामद

पुलिसकर्मी के परिवार के 3 लोगों की नृशंस हत्या, शव बरामद

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बड़गाई इलाके में एक परिवार के तीन लोगों के नृशंस हत्या कर दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

वहीं, रांची के एसपी सिटी ने बताया कि पुलिसकर्मी बृजेश तिवारी की पत्नी, बेटा और बेटी घर में मृत पड़े मिले है. फिलहाल इस मामले में पुलिसकर्मी बृजेश की भूमिका संदिग्ध है.

मामला रांची के बड़गाईं इलाके के चित्रगुप्त नगर का है. यहां रात 12.30 बजे इस वीभत्‍स घटना को अंजाम दिया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेशल ब्रांच में कार्यरत पुलिसकर्मी बृजेश तिवारी ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया है. वहीं, रिंकी देवी, बेटा बादल और बेटी खुशबू की हत्या में घरेलू विवाद की बात भी सामने आ रही है. घटना को अंजाम देने के बाद बृजेश ने भी जहर खा लिया था, जिसे रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

बृजेश तिवारी स्पेशल ब्रांच में कार्यरत है और करीब दो साल से अपने परिवार के साथ बड़गाई इलाके में रह रहा था. सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. फिलहाल बृजेश झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एस आई बी के डीएसपी मनीष तोपो का बॉडीगार्ड है.

बता दें कि बृजेश की बेटी खुशबू बरियातू के सेवंथ डे स्कूल में दसवीं और बेटा आठवीं में पढ़ता था. यह परिवार बड़गाईं में डेढ़ साल से बलदेव साहू के मकान में किराए पर रह रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस पर अफवाह फैला रहे तीन लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य मंत्री

Next Post

पुरस्कार वितरण के साथ दो दिवसीय सिद्धो कान्हू मेला संपन्न

Next Post
पुरस्कार वितरण के साथ दो दिवसीय सिद्धो कान्हू मेला संपन्न

पुरस्कार वितरण के साथ दो दिवसीय सिद्धो कान्हू मेला संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d