चतरा: चतरा के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल पिपरवार कोयलांचल सहित दूसरे जिलो में बाईक और ङीजल चोरी करने वाले गिरोह का पिपरवार पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने बाईक और डीजल चोर गिरोह के चार चोरों को गिरफ्तार किया है.
साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार चोरो के पास से चोरी के तीन बाईक और 70 लीटर ङीजल के साथ कई मोबाईल फोन भी जब्त किया है.
पिपरवार थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कल शाम जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के हफुआ गांव में बाईक चोरी करते ग्रामीणो ने एक चोर को पकड़ा था, जिसके बाद पुलिस ने उससे पुछताछ किया. पुछताछ के दौरान गिरफ्तार चोर ने अपने अन्य साथियों का नाम बताया. जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चोरो में पवन तुरी, आकाश करमाली, दीपक तुरी और निरजंन तुरी का नाम शामिल है. ये रांची के बुण्डू व हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना अर्जुन करमाली फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. गिरफ्तार सभी चोरों को पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

