BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ठेले पर पिता के शव को ले जा रहे बेटों के लिए पुलिस ने बुलाई डायल 100

by bnnbharat.com
April 21, 2020
in Uncategorized
ठेले पर पिता के शव को ले जा रहे बेटों के लिए पुलिस ने बुलाई डायल 100

ठेले पर पिता के शव को ले जा रहे बेटों के लिए पुलिस ने बुलाई डायल 100

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना संकट के दौरान जब देश भर में सख्त रवैया के चलते लोग पुलिस के प्रति नाराजगी प्रकट करते दिखते हैं. ऐसे में एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें पुलिस की संवेदनशीलता दिखाई दी. रात के अंधेरे में एक शव के साथ शोक संतप्त परिजनों के प्रति एक पुलिस अधिकारी का मानवीय रूप देखने को मिला, जो कि काफी सराहा जा रहा है.

हालांकि इस मामले के जो 2 पहलू हैं उसमें एक तरफ पुलिस का समाज के प्रति मानवीय और संवेदनशील रूप दिखा. वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग का संवेदनहीन पहलू भी देखने को मिला. यह दोनों ही पहलू रात को उस समय सामने आए जब एक बुजुर्ग के शव को उसके परिजन हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हो गए.

ईदगाह मोहल्ला निवासी दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव को हार्ट अटैक के बाद इलाज के लिए अशोकनगर के जिला अस्पताल में लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद उनके दोनों लड़कों ने शव को घर ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन से वाहन की मांग की, मगर उन्हें वाहन उपलब्ध नहीं हो पाया. इसके बाद वह हाथ ठेले पर अपने पिता का शव खुद ही घर पर ले जाने को मजबूर हो गए.

यह असंवेदनशीलता है जिला अस्पताल की जहां एक शव को सम्मान के साथ घर तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की जा सकी. वहीं जिला अस्पातल से दोनों बेटे जब अपने पिता का मृत शरीर हाथ ठेले पर ढोकर घर ले जा रहे थे, तभी गांधी पार्क पर रात में ड्यूटी कर रहे तहसीलदार इसरार खान और सब इंस्पेक्टर राम शर्मा ने इन्हें रोका. पुलिसकर्मियों ने पूरा मामला समझा और उसके बाद उन्होंने सिस्टम की खराबी के घाव पर संवेदना का मरहम लगाया. पुलिसकर्मियों ने तुरंत 100 डायल को बुलाया और सम्मान के साथ बुजुर्ग के शव को उसके घर पहुंचाया.

देर रात को सामने आई इस घटना ने कोरोना संकट के बीच की ऐसी दो तस्वीरें पेश की हैं, जब ना चाहते हुए भी अस्पताल की अव्यवस्था पर सवाल खड़ा करना पड़ रहा है. वहीं दिन-रात ड्यूटी कर रहे कुछ पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील होने का परिचय दे सरकारी तंत्र के प्रति लोगों के मन मे सन्तोष भी बनाये रखा. इस पूरे घटनाक्रम में एक बात तो सामने आ गई कि कोरोना संकट से जूझते हुए आम आदमी के प्रति दिन-रात ड्यूटी कर रहे ये अधिकारी-कर्मचारी न सिर्फ अपने कर्तव्य को निभा रहे बल्कि आमजन के दुख के समय में उनके प्रति संवेदनशीलता का परिचय भी दे रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रेकिंग: रांची के हिंदपीढ़ी में महिला की मौत कोरोना से नहीं

Next Post

ब्रेकिंग: रांची के लेक व्यू हॉस्पिटल के तीसरे तल्ले से कुदा युवक, घायल अवस्था में रिम्स में भर्ती

Next Post
ब्रेकिंग: रांची के लेक व्यू हॉस्पिटल के तीसरे तल्ले से कुदा युवक, घायल अवस्था में रिम्स में भर्ती

ब्रेकिंग: रांची के लेक व्यू हॉस्पिटल के तीसरे तल्ले से कुदा युवक, घायल अवस्था में रिम्स में भर्ती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d