रांची: झारखंड की राजधानी रांची के एक इलाके से करीब दो दर्जन लोगों को पुलिस ने कब्जे में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.बताया जाता है कि ये लोग बाहर से आये हैं. पुलिस ने सभी को कब्जे में लेकर क्वारंटाइन के लिए कैंप में रखा है. मामले की जांच की जा रही है.पुलिस पता लगा रही है कि यह कहां से आये हैं. उनके आने का मकसद क्या है.बताते चलें कि रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद में रुके 17 विदेशी मुस्लिम सहित 22 लोगों को रांची पुलिस ने क्वॉरेंटाइन किया है.
Also Read This:-#CoronaJihad कोरोना जिहाद से कैसे लड़ेगा भारत
तमाड़ में भी कब्जे में लिए गए थे 11 मौलवी
कोरोना वायरस के विश्वव्यापी संकट के बीच रांची के तमाड़ थाना क्षे़त्र स्थित एक मस्जिद से हिरासत में लिये गये 11 विदेशी मौलवियों से जांच एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है.राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए और इंटेलिजेंस ब्यूरो, आईबी की टीम चीन, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान से आये 11 विदेशी मौलवियों से विदेशी फंडिंग से संबंधित जानकारी हासिल करने में जुटी है. स्थानीय लोगों ने मौलवियों की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पिछले दिनों पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर जमशेदपुर के मुसाबनी स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग स्कूल में बनाये गये आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है. हालांकि सभी मौलवियों की कोरोना की जांच भी की गयी है जो नेगेटिव आयी है. इन सभी विदेशी मौलवियों को 24 मार्च को तमाड़ थाना क्षेत्र के राड़गांव मस्जिद से हिरासत में लिया गया था. इनमें चीन के तीन, किर्गिस्तान के चार और कजाकिस्तान के चार मौलवी शामिल हैं.
Also Read This:#Infosys ने अपने कर्मचारी मुजीब मोहम्मद को नौकरी से निकाला

