BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रक से टकराई पुलिस की गाड़ी, कई पुलिसकर्मी जख्मी

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in Uncategorized
ट्रक से टकराई पुलिस की गाड़ी, कई पुलिसकर्मी जख्मी
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज: कटेया थाना क्षेत्र के धनौती गांव के पास भोरे-कटेया पथ पर गश्ती पर निकली पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. जिसमे सवार कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए.

जिसमें महिला सिपाही भी शामिल थी. सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया. वहीं दो पुलिसकर्मियों की स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.

ट्रक से टकराई पुलिस की गाड़ी

बताया जाता है कि कटेया थाना में तैनात एएसआइ प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ एक बोलेरो से गश्त पर निकले थे. पुलिस बल में तीन महिला कांस्टेबल भी शामिल थी.

गश्ती गाड़ी जैसे ही कटेया-भोरे पथ पर गश्त करती हुई धनौती गांव के पास पहुंची कि तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से पुलिस गाड़ी टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की गाड़ी ट्रक में फंस गई.

कई पुलिसकर्मी जख्मी

इसी बीच ट्रक में सो रहे चालक की नींद खुल गई तो उसने ट्रक को स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया. इस घटना में पुलिस की गाड़ी कुछ दूर तक घिसटती रही. गश्ती गाड़ी में सवार एएसआइ प्रदीप कुमार, महिला कांस्टेबल नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी, आर्या गुप्ता तथा बोलेरो चालक घायल हो गए.

दो की हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिस कर्मियों को कटेया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से कांस्टेबल खुशबू कुमारी तथा आर्या गुप्ता की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस की सरकार सियासी ड्रामा कर रही है: संबित पात्रा

Next Post

Delhi University Admissions 2020: आवेदन की आखिरी तारीख आज, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Next Post
Delhi University Admissions 2020: आवेदन की आखिरी तारीख आज, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Delhi University Admissions 2020: आवेदन की आखिरी तारीख आज, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d