चतरा: चतरा जिले के पिपरवार में उग्रवादी संगठन टीपीसी का पोस्टर चिपकाते एक युवक को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार युवक की पहचान कृष दीक्षित के रूप में हुई.
पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टंडवा एसडीपीओ ने कार्रवाई करते हुए कृष दीक्षित को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है. बताया गया है कि टीपीसी उग्रवादी संगठन ने आम्रपाली कोल परियोजना में पोस्टरबाजी की थी. टीपीसी उग्रवादी संगठन के नाम पर टंडवा थाना स्थित आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में कई जगहों पर पोस्टरबाजी की गई थी.
टीपीसी ने कुमरांगकला और शिवपुर समेत कई जगहों पर पोस्टर व बैनर लगाया है, पोस्टरबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर पोस्टर और बैनर को जब्त कर लिया है और मामले कि छानबीन में जुट गई है. टीपीसी के द्वारा किये गये पोस्टरबाजी और बैनर में सीसीएल प्रबंधन और ट्रांसपोर्टरों को सचेत किया. इतना ही नहीं 13 से लेकर 16 दिसंबर तक परियोजना बंद रखने की चेतावनी दी थी. चार दिनों तक कोयले का उत्खनन और परिवहन का कार्य पूरी तरह से बाधित रहेगा. यदि कोई कंपनी अथवा प्रबंधक इसका अवहेलना करेगा, तो उसके विरुद्ध फौजी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गयी है. ट्रांसपोर्टिंग कार्य 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक बंद रखने की धमकी दी गयी है.

