BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को रंगेहाथ दबोचा

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in समाचार
पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को रंगेहाथ दबोचा
Share on FacebookShare on Twitter

जामताड़ा: थाना क्षेत्र के पांडेयडीह इलाके में मंगलवार की दोपहर में छापेमारी कर साइबर थाने की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को रंगेहाथ दबोचा. इनमें विक्की दास शातिर अपराधी भी शामिल है, जो दो साल पहले यहां से जयपुर पुलिस रिमांड पर लेने गई थी. वह जेल से निकलने के बाद गिरोह बनाकर ऑनलाइन ठगी काम शुरू किया था.

बती दें कि इस बीच एसपी अंशुमान कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दोबारा दबोचा गया. पुलिस इन सभी से थाने में पूछताछ कर रही है.

गिरफ्तार अपराधियों में सनातन दास का बेटा प्रभास दास, कालाचंद दास का बेटा विक्की दास, तपेश्वर मेहरा का बेटा मुकेश मेहरा, शंकर दास का बेटा दुलाल दास शामिल है. सभी पांडेयडीह के रहनेवाले हैं.

जानकारी के अनुसार, उन सभी के पास से सात मोबाइल, विभिन्न कंपनियों के चौदह सिम, पासबुक दो, चेकबुक एक व एक बाइक बरामद की गई है. विक्की समेत गांव में प्रभास दास के घर में जुटकर ऑनलाइन ठगी कर रहे थे.

ये सभी खुद को बैंक अधिकारी बताकर दूसरे खाताधारकों को फोन करते हैं और संपर्क में आने पर उनके बैंक व एटीएम का गोपनीय नंबर हासिल कर उनके खाते से ऑनलाइन राशि उड़ाते हैं. विक्की दास को यहां से वर्ष 2016 में जयपुर पुलिस रिमांड पर लेते गई थी.

थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि विक्की दास पूर्व में भी पुलिस के हत्थे चढ़ा था. अन्य तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. सभी फोन पर बैंक खाताधारकों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी का अपराध करते थे. अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का भी पता किया जा रहा है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यपाल ने दसवीं की परीक्षा में उतीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

Next Post

पनियरा पीएचसी सील, मरीज मंसूरगंज शिफ्ट

Next Post
पनियरा पीएचसी सील, मरीज मंसूरगंज शिफ्ट

पनियरा पीएचसी सील, मरीज मंसूरगंज शिफ्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d