रांची:- चोरी की मोटरसाइकिल की बरामदगी एवं संलिप्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी को लेकर रांची पुलिस द्वारा चिरौंदी पहाड़ी के पास छापामारी की गई. छापामारी के क्रम में कुलदीप बैठा नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. जिसके पास से मोरहाबादी से चोरी किया गया मोटरसाइकिल तथा एक 9 एमएम का देशी पिस्टल, मैगजीन के तीन जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल बरामद किया गया है.
बता दें कि 28 अक्टूबर को मोरहाबादी से एक मोटरसाइकिल जिसका नंबर JH01BY – 9388 था. उसकी चोरी कर ली गई थी. जिसको लेकर पुलिस ने छापामारी की थी. इस अपराधी के निशानदेही पर चिरौंदी पहाड़ी के पास से ही कांके थाना से चोरी किया गया अन्य दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया.
गिरफ्तार अपराधी के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर मोटरसाइकिल के मालिक का मोबाइल नंबर जो गाड़ी के कागजात से प्राप्त करता था और उस मोबाइल नंबर पर अपने मोबाइल से फोन कर पैसों का मांग भी करता था. फ़ोन कर निर्धारित राशि देने पर गाड़ी वापस देने की बात कहता था.
इसके पास से एक 9 एमएम का देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद किया गया है.

