रांची: रांची पुलिस ने ट्रक का शीशा तोड़ कर चालक और सह चालक से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैए जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाशी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र के खरसीदाग में बुधवार की रात अपराधियों ने ट्रक चालक से वाहन का शीशा तोड़ कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.
वाहन चालक राजस्थान के जोधपुर जिले के पियार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरूनी गांव का रहने वाला था. उसने पुलिस में लूटकांड को लेकर शिकायत दर्ज करायी.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल और खरसीदाग ओपी पुलिस के सहयोग से ट्रक से पैसे की लूट कर ऑटो से भागते तीन अपराधियों को लूटे गये नकद रकम के साथ कुटीआतु पेट्रोल पंप के निकट से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक अपराधी मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है.
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सरवर आलमए मोण वसीम और इरफान आलम के रूप में की गयी है. इनकी उम्र 25 से 20वर्ष के बीच है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक ऑटो और एक चाकू समेत 500 रू नकद जब्त किया गया है.

