दतिया : पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देशन में पूरे जिले के अंदर बड़े स्तर पर चलाए जा रहे माफियाओं के खिलाफ अभियान में बड़ौनी पुलिस ने अवैध हथियारों के सौदागरो को हिरासत में लेकर 8 अवैध हथियार, 9 जिंदा कारतूस और 2 बाइक बरामद की हैं|पकड़े गए आरोपी अवैध हथियारों को खपाने के उद्देश्य आये हुए थे .
पकड़े गए बदमाशों में सचिन रावत, कल्ला उर्फ कालीचरण रावत, अरविन्द उर्फ कल्ला रावत एंव साहब सिंह परिहार नामक अवैध हथियारों के सौदागरो को हिरासत में लिया है पुलिस अधीक्षक श्री राठौर ने बड़ौनी पुलिस को बीस हजार रुपए का इनाम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा इस दौरान ASP आर.डी प्रजापति और बड़ौनी थाना प्रभारी रवीन्द्र शर्मा भी रहे मौजूद.

