BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, अपहरण के मामलों में पुलिस चला रही जागरूकता अभियान

by bnnbharat.com
January 21, 2020
in समाचार
नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, अपहरण के मामलों में पुलिस चला रही जागरूकता अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

सूरत:  शहर में नाबालिग बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं में 80 प्रतिशत आरोपी पड़ोसी, रिश्तेदार या परिचित पाए गए हैं. पुलिस के अनुसार बच्चियों को सबसे ज्यादा खतरा उसके आस-पास के रहने वाले सगे-संबंधियों से होता है. यह चौंकाने वाला आंकड़ा गुजरात के सूरत में सामने आया है.

सूरत में लोगों को इस विषय पर जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, अपहरण के मामलों में अब तक जितने भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से सबसे ज्यादा संख्या परिचितों की है. पिछले तीन महीने में पुलिस अभियान चलाकर करीब आठ लाख 50 हजार लोगों को जागरूक किया गया है.

पुलिस ने इस अभियान के तहत अब तक 500 से ज्यादा सोसाइटियों और स्कूलों में जाकर आठ लाख 50 हजार लोगों को जागरूक कर चुकी है. साथ ही हिंदी, गुजराती, उड़िया, मराठी और अंग्रेजी में पम्पलेट भी बांट रही है.

पुलिस कमिश्नर आरबी ब्रह्मभट्ट ने बताया कि नाबालिग बच्चियों के साथ इस तरह के घिनौने अपराध हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने बताया कि हमने सभी थानों में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है. दूसरी ओर, अभियान को आगे बढ़ाने वाली डीसीपी विधि चौधरी ने बताया कि मांओं को चाहिए कि  वह अपनी नाबालिग बच्चियों को समझाएं. उन्हें अच्छाई-बुराई से अवगत कराएं.

चार मामलों में आरोपी पिता और भाई

पिछले 21 महीने में थाने में दर्ज 24 नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म करन के मामले में 18 आरोपी पड़ोसी और रिश्तेदार निकले, जबकि छह मामलों में बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. आश्चर्य की बात यह है कि जोन-तीन में वर्ष 2012 से 2019 तक 348 मामले सामने आए हैं, जिसमें 257 मामलों में आरोपी पड़ोसी और परिचित हैं. चार मामलों में आरोपी पिता और भाई तो 87 मामलों में आरोपी अज्ञात व्यक्ति है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रघुवीर कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

Next Post

जनसंख्या देश के लिए एक बड़ी समस्या है: वसीम रिजवी

Next Post
जनसंख्या देश के लिए एक बड़ी समस्या है: वसीम रिजवी

जनसंख्या देश के लिए एक बड़ी समस्या है: वसीम रिजवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d