सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी): सुरसंड में सोमवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लॉकडाउन को लेकर सख्त नजर आए. जो लोग सोशल डिस्टेंस भूल गए थे उन्हें अंबेडकर टावर चौक पर खड़े पुलिस जवानों ने अपने तेवर में याद दिलाया.
यहां तक की बाइक पर दो लोग सवार होने पर सख्ती की गई. जिससे लोग प्रमुख मार्गों से जाने की बजाए गलियों व से निकलते दिखे. वहीं मुख्य बाज़ार के दुकानों को बंद कराया गया.
जो दुकानदार इसमें आनाकानी कर रहे थे उनकी शटर जवानों को गिराना पड़ी. लॉकडाउन में सुरसंड नगर पंचायत के लोगों में कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही देखने को मिल रही है.
हालत यह बन रहे थे कि सुबह से लेकर शाम तक प्रमुख बाजारों व मार्गों पर भीड़-भाड़ देखने को मिल रही थी. इसे देखते ऐसा लग ही नहीं रहा है कि लॉकडाउन चल रहा है.
नगर के लोगों का कहना है कि मुझे यह नहीं मालूम किसको छूट मिली है किसको नहीं. साथ ही उल्लंघन करने पर कार्रवाई के बारे में दुकानदारों को जागरूक किया गया.
चौराहों पर पुलिस की दिखी सख्ती
लॉकडाउन में जहां लोग लापरवाह बनकर सोशल डिस्टेंसिंग का मजजाक उड़ा रहे थे तो, वहीं खासकर प्रशासन के अधिकारी भी पालन कराने में कंजूसी बरत रहे थे.
सोमवार को नगर के प्रमुख चौराहे पर सुबह से ही पुलिस अधिकारी व जवानों को तैनात किया गया था. जो लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाते रहे.
कई दुकानें कराई बंद
सोमवार को लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस की सक्रियता देखने को मिली. दुकानों को सख्ती से बंद कराना शुरू करा दिया. जिन दुकानदारों ने ग्राहको को देखते हुए आनाकानी की उनकी शटरों को जवानों को बंद करनी पड़ी.
बाइक पर दो सवार को रोका
अभी तक बाइक पर तीन सवारी बैठाकर लोग बेखौफ होकर निकल रहे थे, वो अब सतर्क हो गए हैं.
सुरसंड थानाध्यक्ष भोला कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि जो लोग लॉकडाउन का पालन व सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करेंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं मास्क का प्रयोग नहीं करने पर 50 रुपए का चालान काटा जाएगा.
मौके पर मौजूद अवर निरीक्षक यादवेंद्र कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार व अन्य कई महिला फोर्स नजर आए.

