BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस ने अवैध 100 एकड़ से अधिक अफीम की खेती को किया नष्ट

by bnnbharat.com
February 7, 2020
in समाचार
पुलिस ने अवैध 100 एकड़ से अधिक अफीम की खेती को किया नष्ट
Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना,
खूंटी:  जिले के खूंटी मुरहू सोयको तथा मारंगहादा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती को नष्ट करने का अभियान चलाया गया है, और इस अभियान के दौरान जिले में 100 एकड़ से अधिक फसलों को नष्ट कर चुकी है. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर खूंटी, मुरहू, सोयको और मारंगहादा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तक चले अभियान से 100 एकड़ से अधिक का आंकडा पार कर लिया गया है.

अवैध अफीम को नष्ट करने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है, टीम अवैध अफीम की खेती करने वालों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है.  इधर पुलिस की कारवाई से क्षेत्र के आम लोगों में दहशत व्याप्त है क्योंकि अभियान के दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक खेती करने वालों को चिन्हित कर एनडीपीएस सहित आईपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत काण्ड दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है.

अड़की थाना में ही कुल 12 लोगों के खिलाफ नामजद काण्ड दर्ज किया गया है जिसमे नौढ़ी पंचायत के तिरिलडीह गांव के छ ग्रामीण शामिल है, जिसमे बुधन राम, चामू मुंडा, कईदास मुंडा, सुखराम मुंडा, घासीराम मुंडा और एक नाबालिग के अलावा आधा दर्जन लोग शामिल है. नामजद अभियुक्तों में घासी राम मुंडा को पुलिस ने जेल भेज दिया है, साथ ही इन लोगों के खेत से दर्जनों पम्प सेट भी पुलिस ने जप्त जब्त किया है.

खूंटी के साथ-साथ सीमावर्ती रांची के तमाड़ थाना से महज आठ किलोमीटर की दूरी पर भी वृहद् पैमाने पर अफीम की खेती की गई और तमाड़ पुलिस भी अफीम को नष्ट करने का अभियान चला रही है, और इस अभियान के दौरान तमाड़ पुलिस ने भी लगभग 50 एकड़ से अधिक में लगी फसलों को नष्ट किया है.  तमाड़ में भी तमाड़ थानेदार चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है लेकिन तमाड़ पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है न किसी भी खेती करने वाले को चिन्हित किया है . जिससे तमाड़ इलाके के अफीम कारोबारी का मनोबल बढ़ा हुआ है.

खूंटी जिले की बात की जाये तो गत वर्ष से ज्यादा अफीम की खेती लगाई गई है. लगे फसलों से अगर गीला अफीम बाजारों तक पहुंच जाए तो कम से कम 500 करोड़ का कारोबार अफीम से होगा और नशे के कारोबारी सहित खेती करने वाले किसान मालामाल हो जाएंगे हालांकि पुलिस उनके इस मनसूबे को विफल करने के लिए अभियान चला रही है.

देखना होगा कि पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान से अफीम मफियाओं पर कितना असर पड़ता है और कितने तस्कर गिरफ्तार में आते है.

पिछले वर्ष की बात की जाये तो पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक तस्कर, लगभग दो करोड़ नकद और 100 किलो से अधिक गीला अफीम पुलिस ने जब्त किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ताला तोड़कर खोला गया जिला क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय कक्ष

Next Post

लापरवाही बरतने वाले कनीय, सहायक अभियंताओं एवं बीपीओ के विरुद्ध होगी कार्रवाई

Next Post
लापरवाही बरतने वाले कनीय, सहायक अभियंताओं एवं बीपीओ के विरुद्ध होगी कार्रवाई

लापरवाही बरतने वाले कनीय, सहायक अभियंताओं एवं बीपीओ के विरुद्ध होगी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d