BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, युवक ने कोतवाली में निगला जहर, हालत नाजुक

by bnnbharat.com
September 10, 2020
in समाचार
रेप पीड़िता ने मां-बाप के साथ खाया जहर
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस पर आए दिन आरोप लगते रहते हैं और उन्हीं आरोपों को लेकर प्रदेश की पुलिस सुर्खियों में बनी रहती है. एक बार फिर शामली पुलिस पर जान से मारने की धमकी के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगा है. ताजा मामला शामली जिले का है जहां पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज युवक ने कोतवाली में ही जहर निगल लिया. आनन-फानन में पुलिसकर्मी युवक को लेकर शामली के जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के रेफर कर दिया. युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

युवक को हायर सेंटर किया गया रेफर

मामला शामली जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र का है जहां बड़वा गांव के रहने वाले युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. युवक के जहरीले पदार्थ का सेवन करते ही पुलिस आनन-फानन में उसे लेकर शामली के जिला चिकित्सालय में पहुंची. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.

युवक ने की थी शिकायत

दरअसल, बड़वा गांव के रहने वाले जीशान नाम के युवक को सहारनपुर के ननौता थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के रहने वाले युवक और उनके गांव के दो युवकों से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी. इसकी शिकायत तीन दिन पहले युवक ने कोतवाली पुलिस से की थी और खुद जीशान ने आरोपी युवक और उसके साथी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था.

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

पीड़ित जीशान के परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक ने थाने में भी कबूला था कि वो तीन बार पीड़ित के घर धमकी देने के लिए गया था लेकिन गुरुवार को जब पीड़ित थाने पहुंचा तो उसे थाने में नहीं घुसने दिया गया. जिस कारण वो आहत हो गया और उसने जहर का सेवन कर लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ मामले में सुनवाई 22 सितंबर को

Next Post

एस आर एस यादव एवं जमुना प्रसाद बोस को दी गई श्रद्धांजलि

Next Post
एस आर एस यादव एवं जमुना प्रसाद बोस को दी गई श्रद्धांजलि

एस आर एस यादव एवं जमुना प्रसाद बोस को दी गई श्रद्धांजलि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d