गीतेश अग्निहोत्री
कानपुर : कानपुर देहात (शिवली) की कोतवाली पुलिस ने बिना मास्क के बाजार आने जाने वाले दो सौ लोगों से जुर्माना वसूला है. थाना पुलिस ने यह जुर्माना वसूला है.
थाना प्रभारी वीरपाल सिंह ने बताया कि मई महीने बिना मास्क के घूम रहे 200 लोगों से कोतवाली पुलिस ने 22300 रुपए जुर्माना वसूला है. पुलिस ने सभी से अपील की है कि बिना मास्क के कोई भी बाहर नही निकले. इस तरह सब मिलकर कोरोना महामारी से बचाब कर सकते हैं.

