लखीसराय: रविवार देर रात पुलिस विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पिरीबाजार थाना क्षेत्र में कुछ नक्सली किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं.
इस सूचना के आधार पर एसपी सुशील कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अमृतेश कुमार द्वारा एक ऑपरेशन की योजना बनाई गई.
इस ऑपरेशन में भाग ले रही टीम को माधुरीकोल के पास ताजी खुदी हुई मिट्टी दिखाई पड़ी. फ़ोर्स के द्वारा पूरे इलाके को घेर लिया गया और सर्च ऑपरेशन चलाया गया.
इस अभियान में जो IED मिले उन्हें नष्ट करने के लिए कोबरा 207 बटालियन के बम निरोधक दस्ते को बुलवाया गया जिसने सभी IED को विधिपूर्वक नष्ट कर दिया.
इस ऑपरेशन में निम्न चीजें प्राप्त हुई
- IED – 4 पिस सभी लगभग 5kg के, cordex wire
- विस्फ़ोटक लगभग 20 kg

