BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस ने अपहृत नवजात को किया सकुशल बरामद

by bnnbharat.com
October 26, 2019
in समाचार
पुलिस ने अपहृत नवजात को किया सकुशल बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के सिरकाडीह गांव से 24 अक्टूबर की देर रात अपहृत छह महीने के नवजात को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. साथ ही पुलिस ने अपहरण के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

हथियारबंद अपराधियों द्वारा अपहरण की सूचना मिलने पर छानबीन में जुटी पुलिस ने तकनीकी टीम के सहयोग से बच्चे को मुक्त करा लिया. पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपहरण के मुख्य आरोपी ने बताया कि उसकी सिस्टर इन लाॅ को बच्चे नहीं थे, इसलिए उसने इस अपहरणकांड को अंजाम दिया. शनिवार सुबह रांची पुलिस की टीम ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है, जबकि अपहरणकांड के अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है.

गौरतलब है कि 24 अक्टूबर की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया गया था. रात 12 बजे के करीब 7-8 की संख्या में हथियारबंद अपराधी बुंडू थाना क्षेत्र के सिरकाडीह पहुंचे थे और अंबिका देवी के छह माह के बेटे अंकित स्वांसी को अपने साथ ले गये थे. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी थी.

बताया गया है कि अपराधियों ने सिरकाडीह गांव पहुंचकर अंबिका देवी नाम की महिला के घर का दरवाजा खुलवाया और सभी अपराधी घर में घुस गये. घर में घुसते ही अपराधियों ने बच्चे के दादा को बंदूक दिखाकर खाना बनवाने को कहा. बच्चे की मां अंबिका देवी खाना बनाने लगी. बच्चे को दादी गोद में ली हुई थी. इतने में बच्चे का दादा किसी तरह से अपराधियों से नजर बचाकर घर से बाहर निकलकर ग्रामीणों को बुलाने गये, लेकिन जबतक वह घर वापस आये अपराधी बच्चे को लेकर फरार हो चुके थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रैक्टर पलटने से तीन की मौत, पानी में मिला शव

Next Post

पटाखा मार्केट में आग लगने से 22 दुकानें जलकर राख

Next Post
पटाखा मार्केट में आग लगने से 22 दुकानें जलकर राख

पटाखा मार्केट में आग लगने से 22 दुकानें जलकर राख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d