ज्योत्सना,
खूंटी: प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कर्रा थाना क्षेत्र के डाड़ीमेला इलाके से इनामी हार्डकोर एरिया कमांडर हरिहर महतो उर्फ हरिहर राम को गिरफ्तार कर लिया गया है.
उग्रवादी हरिहर महतो की निशानदेही पर राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से हरिहर के किराए के मकान से हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं.
खूंटी पुलिस ने उग्रवादी हरिहर के पास से 2 लोडेड पिस्टल, 3 मैग्जीन, 20 गोलियां, 4 मोबाइल, 8 सिम, 1 मतदाता पहचान पत्र बरामद किया गया है.
बता दें कि उग्रवादी हरिहर के खिलाफ कर्रा, धुर्वा, जग्रन्नाथपुर और खुंटी थाना में कुल 7 मामले दर्ज हैं. संगठन में इसे जल्द ही हरिहर को जोनल कमांडर की जिम्मेदारी दी जानी थी. खूंटी और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हरिहर की गिरफ्तारी हुई.

