BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रोड डकैती की योजना बना रहे 5 अपराधी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 12, 2020
in समाचार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रोड डकैती की योजना बना रहे 5 अपराधी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

बरकट्ठा: रोड डकैती की योजना बना रहे अपराधियों को गोरहर, बरकट्ठा व चौपारण पुलिस टीम ने सयुंक्त रुप से कार्रवाई करते हुए शिकंजे में लिया. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना व पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर कार्रवाई की गई.

इस बावत गोरहर थाना में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ मनीष कुमार ने बताया कि गोरहर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों द्वारा जी0टी0रोड पर डकैती का योजना बनाने की सूचना मिली. उक्त सूचना पर टीम गठित किया गया.

जिसमें पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार, चौपारण थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, गोरहर थाना प्रभारी शम्भू नन्द ईश्वर, परि0 पु0 अ0 नि0 बजरंग महतों बरकट्ठा थाना, संजय हांसदा, एएसआई लक्ष्मण तिवारी, मुनीब राम, एएसआई सुरेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार सभी गोरहर थाना समेत  सशस्त्र बल के शामिल थे.

सूचना के सत्यापन व आसूचना संकलन के लिए गठित टीम जी0टी0 रोड में जांच  के  घूमने लगी.इसी दौरान गोरहर थाना मोड़ के आगे कलकतिया घाटी के पास एक आर्टिगा गाड़ी संख्या एम एच04केएल 0243 खड़ी थी. जहां पांच आदमी उस गाड़ी के नीचे हॉकी स्टीक, लाठी डंडा व बेसबॉल स्टीक के साथ खड़ा पाए गए.

पुलिस टीम वहां पहुंचते ही सभी अपराधकर्मी आर्टिगा गाड़ी से बरकट्ठा की और भागने लगे. वहीं पुलिस टीम ने बण्डासिंगा मोड़ के पास ओवरटेक किया गया. जहां अपराध कर्मियों द्वारा अपना गाड़ी रोककर भागने लगे. भागने के क्रम दो अपराधकर्मी संजय कुमार साव व मनोज साव को पकड़ा गया.

वहीं तीन अपराधी भागने में सफल रहे. गठित टीम द्वारा लगातार छापेमारी के क्रम में एक अभियुक्त नवदीप कुमार साव को उनके घर से व दो अभियुक्त अंकुश कुमार साव, खुशहाल कुमार साव को अंकुश के घर इटखोरी चतरा से पकड़ा गया.

इस मामले को लेकर गोरहर थाना कांड संख्या 38/20 भादवि0 की धारा धारा 399/402 0 व 25(1-बी)ए/26/35 आमर्स एक्ट के अंतगर्त कांड दर्ज किया गया. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई से न केवल रोड डकैती घटना को अंजाम देने को विफल किया गया.

उल्लेखनीय है कि अपराध में शामिल सभी पांचो अभियुक्तों को महज 24 घंटो के अंदर गिरफ्तार कर उसके पास से कांड में प्रयुक्त हथियार एंव आर्टिगा गाड़ी सहित अन्य सामानों का बरामदगी की गई.

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के दिशा निर्देशन एंव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के प्रभावकारी कार्रवाई व तेज़ तर्रार अधिकारी गोरहर थाना प्रभारी शभुनन्द ईश्वर के प्रयास से बीते कुछ दिनों से जीटी रोड पर आंतक का पर्याय बन चुके रोड डकैतों पर न केवल अंकुश लगाया गया, बल्कि उसे सलाखों के पीछे भेजा गया. यह हजारीबाग पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी कामयाबी है.

बताते चले कि गिरफ्तार पांच अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया. जिसमें संजय कु0 साव पिता सुखदेव साव, अंकुश कुमार पिता टुकन साव दोनों साकिन सेराद थाना इटखोरी जिला चतरा निवासी, खुशहाल कुमार साव पिता बालदेव साव साकिन कल्याणपुर थाना इटखोरी जिला चतरा निवासी, नवदीप कुमार साव पिता स्व शत्रुधन साव साकिन रामनगर बाड़ थाना चौपारण निवासी, मनोज साव पिता स्व श्यामदेव साव साकिन कनौदी थाना इटखोरी जिला चतरा निवासी शामिल है.

वहीं छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार, चौपारण थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, गोरहर थाना प्रभारी शंभु नन्द ईश्वर, बजरंग महतों, संजय हांसदा, एएसआई मुनीब राम, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार, बाबूलाल चातर, लक्ष्मण तिवारी, सुरेश प्रसाद दांगी, प्रधान महतों, राजकुमार राम, रंजीत महतों, सुनील कुमार, आलोक कुमार, सीकेन्द्र अंसारी शामिल थे.

वहीं पुलिस ने अपराधियों से एक देशी रिवाल्वर, एक चाकू, एक हॉकीस्टीक, एक बेस बॉल बैट, दो पुलिस बोर्ड, पांच मोबाईल बरामद किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिप उपाध्यक्ष संग पूर्व विधायक का दौरा, जन समस्याओं से हुए अवगत

Next Post

अवैध रूप से संचालित तीन नर्सिंग होम सील

Next Post
बोकारो के सभी प्रखंडों में सार्वजनिक कार्यक्रम स्थलों को किया जा रहा सील

अवैध रूप से संचालित तीन नर्सिंग होम सील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d