BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अफीम व डोडा के साथ दो गिरफ्तार

by bnnbharat.com
August 11, 2020
in Uncategorized
पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, इनामी अपराधी सहित 4 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter
  • बरामद अफीम व डोडा का बाजार मूल्य करीब 50लाख रुपया

रांची: नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में आज रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक ट्रक में लदे 100 बोरा डोडा और 17 किग्रा अफीम को जब्त करने के साथ ही इस अवैध कारोबार में लगे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम अंसारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक में लोड कर अफीम और डोडा को राजस्थान के बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है.

खबर मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और एसआईटी का गठन कर उस ट्रक की खोज में निकल गई. जांच के क्रम में एनएच-33 में ओरमांझी के निकट एक लाइन होटल के निकट ट्रक की तलाशी के क्रम में पुलिस को यह सफलता मिली.

जांच अभियान भी शुरू कर जांच के दौरान एक ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें 1-1 किलोग्राम का 17 पैकेट में रखे अफीम के साथ ही लगभग 100 बोरा डोडा बरामद किया.

ट्रक चालक और खलासी की जांच के दौरान उन लोगों के पास से 30 हजार नगद रुपए भी बरामद किए गए. पुलिस ने ट्रक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और जो सामान ले जा रहे थे, उसकी वैद्य कागजात की भी मांग की गई.

लेकिन चालक और खलासी की ओर से कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. ड्राइवर और खलासी राजस्थान का रहना वाला है.

पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि बरामद डोडा की बाजार कीमत करीब 35 लाख और अफीम की कीमत लगभग 15 लाख रुपये होगी, इसतरह करीब 50 लाख रुपये मूल्य के अफीम और डोडा को जब्त किया गया है.

पुलिस ने बरामद अफीम और डोडा की जांच में यह पता चला है कि यह उच्च गुणवत्ता वाला है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में लगी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने यह माल कहां से उठाया था और इसे कहां खपाया जाना था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड मरीज बेड से गिरकर घंटों जमीन पर पड़ा रहा, सीएम ने घटना की पुनरावृति पर रोक लगाने का दिया निर्देश

Next Post

शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

Next Post
शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d