BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाहन लुटेरों का सरगना गिरफ्तार, भेजा गया जेल

by bnnbharat.com
July 9, 2020
in समाचार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाहन लुटेरों का सरगना गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग (बरकट्ठा): गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो स्कार्पियों वाहन को लूटने वाला लुटेरा को गोरहर व बरकट्ठा थाना  पुलिस टीम ने सयुंक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया.

इस बावत प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अनुमंडल  पुलिस पदाधिकारी बरही मनीष कुमार ने कहा कि घटना बीते 2 जुलाई की है. गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यकुण्ड पेट्रोल पंप के समीप व बंडासिंघा मोड़ के आगे पतालसुर के पास अज्ञात लुटेरो ने बिना नंबर दो सफेद रंग का स्कार्पियों वाहन का लूट को अंजाम दिया.

वाहन लूटने के पश्चात स्कार्पियों के दोनों चालक में से एक चालक को बरकट्ठा थाना से आगे सुनसान जगह व दूसरे को जमुनिया घाटी जंगल  के पास उतारकर फरार हो गया.

दोनों स्कार्पियों के मालिक आने के पश्चात 5 जुलाई को चालक कर्ण सिंह ने थाना कांड संख्या 28/2020 धारा 392 भा0द0वि0 के तहत मामला दर्ज करवाई.

घटना के संबंध में विशेष जानकारी दी गई कि बीते 2 जुलाई को धनबाद के गुरु पार्किंग यार्ड से दोनों स्कार्पियों वाहन के मालिक जसबीर सिंह, पिता बलजीत सिंह ग्राम भैणी महराजपुर रोहतक हरियाणा ऑनलाइन ऑक्शन पर दो सफेद रंग के स्कार्पियों वाहन को खरीदारी कर एक वाहन के चालक कर्ण सिंह पिता चन्द्र सिंह ग्राम गुगहेड़ी रोहतक हरियाणा दूसरे स्कार्पियो के चालक बिनोद कुमार पिता रामपाल ग्राम आजमपुर हिसार हरियाणा के द्वारा चलाकर हरियाणा ले जा रहे थे.

इसी क्रम में गोरहर थाना के मध्य लूट घटना का अंजाम दिया गया. घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बरही मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम गठन किया गया.

गठित टीम में अंचल पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार, गोरहर थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर, परि0पु0अ0 नि0 प्रशांत कुमार मिश्रा, स0अ0नि0लक्ष्मण तिवारी दोनों बरकट्ठा थाना, स0अ0नि0अशोक कुमार, एएसआई सुरेंद्र कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल में आलोक कुमार सिंह, प्रधान महतो, राजकुमार राम, सुनील कुमार, तुलसी रजक, महाबीर मुर्मू व पुलिस चालक सिकंदर अंसारी सभी गोरहर थाना के शामिल थे.

विदित हो कि एसडीपीओ बरही के नेतृत्व में 48 घण्टे में पुलिस ने घटना का उद्भेदन करते हुए वाहन लूट के सरगना खिरोधर साव उर्फ गुलाब कुमार पिता विशेश्वर साव साकिन छोटकी बरही, थाना बरही  को गिरफ्तार किया गया. जिसे  मेडिकल जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

वहीं लुटे गए स्कार्पियो को धनबाद से बरामाद किया गया. साथ ही लुटेरा के पास से रेडमी नोट 5 का एक मोबाइल बरामाद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधी फरार है. जल्द ही अन्य सभी अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छठी जेपीएससी परीक्षा मामला : हाईकोर्ट ने नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से किया इंकार

Next Post

एसपी क्राइम ने की पास्को विवेचक के साथ बैठक

Next Post
एसपी क्राइम ने की पास्को विवेचक के साथ बैठक

एसपी क्राइम ने की पास्को विवेचक के साथ बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d