BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात नक्सली नबी मियां गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 19, 2020
in समाचार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात नक्सली नबी मियां गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात नक्सली नबी मियां गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

डुमरी (गिरिडीह): नक्सल अभियान में लगी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने डुमरी थाना क्षेत्र के मंझलाडीह से कुख्यात नक्सली नवी उर्फ शमशेर मियां उर्फ मास्टर को दबोच लिया है.

रविवार को पीरटांड़ थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर डुमरी एसडीपीओ नीरज सिंह ने बताया कि शनिवार को छापेमारी के दौरान डुमरी थाना क्षेत्र के मंझलाडीह मोड़ के पास पुलिस बल को देख कर एक व्यक्ति भागने लगा जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और फिर खदेड़ कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया.

पूछताछ में उसकी पहचान भाकपा माओवादी के सदस्य नबी मियां उर्फ शमशेर मियां उर्फ मास्टर, पिता नाजो मियां साकिन बरगंडा थाना डुमरी के रूप में सामने आई है.

स्वीकारोक्ति बयान में उसने विभिन्न मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वहीं पूछताछ में उसके द्वारा अन्य कई जानकारियां दी गई है जिसपर जांच की जा रही है.

इन थानों में है मामला दर्ज

बताया गया कि इसके उपर गिरिडीह जेल ब्रेक कांड, बगोदर के पूर्व विधायक कॉमरेड महेंद्र सिंह की हत्या समेत अन्य कई मामलों में शामिल होने का आरोप है.

गिरफ्तार नबी मियां के खिलाफ गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना में 04, डुमरी थाना में 04, निमियाघाट थाना में 01, बगोदर थाना में 01, सरिया थाना में 02, बिरनी में 1 और मुफ्फसिल थाने में 2 मामला दर्ज है.

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस को इन इलाकों में नक्सलियों के गतिविधियों की सूचना मिली है. जिसके बाद पुलिस ने अभियान को तेज कर दिया है.

छापेमारी में सीआरपीएफ 154 बटालियन के डिप्टी कमान्डेंट अजय कुमार रजनी, असिस्टेंट कमांडेंट राज्यवर्धन सिंह, डुमरी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह, पीरटांड़ थाना प्रभारी अशोक प्रसाद, मधुबन थाना प्रभारी राउतू होनहारा, अवर निरीक्षक जैना बालमुचू एवं सशस्त्र बल के सेट 16 और 17 के जवान शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री दीदी किचन से गरीब, असहायों को मिल रहा भर पेट भोजन

Next Post

डालसा रांची ने कराया एक विक्षिप्त को रिनपास में भर्ती

Next Post

डालसा रांची ने कराया एक विक्षिप्त को रिनपास में भर्ती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d