BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, झारखंड के 3 जिलों से 6 नक्सली गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 5, 2021
in समाचार
लॉकडाउन की वजह से फंसे पुलिसकर्मियों को आपदा अवकाश स्वीकृत की जाए: एसोसिएशन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, गुमला और हजारीबाग जिले से पुलिस ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली भाकपा-माओवादी के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

गुमला के कामडारा थाना इलाके से पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी पीएलएफआई नक्सली ओझा पाहन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनुवा थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया.

सूत्रों के मुताबिक, जीवन कांडुलना के दस्ता की ओर से अर्जुनपुर पिकेट पर हमला करने की योजना बनाई, इसी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें बुधराम गागराई और गोमिया बांकीरा के साथ दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया. नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

गिरफ्तार नक्सलियों से एक देसी लोडेड पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, तीन तीर बम और चार मोबाइल जब्त किया गया . वहीं चार नक्सलियों को छोड़ने की मांग को लेकर सोमवार को पाताहातु गांव के ग्रामीणों ने सोनुवा थाने का घेराव करते हुए उग्र प्रदर्शन किया. सभी ग्रामीण पारम्परिक हथियारों से प्रदर्शन कर रहे थे.

इस दौरान ग्रामीणों ने चक्रधरपुर-सोनुवा-मनोहरपुर मुख्य सड़क को भी जाम कर दिया. वाहनों की लम्बी कतार लग गई. इस दौरान सोनुवा थाना प्रभारी सोहन लाल के अलावा बीडीओ समीर कच्छप और सीओ सागरी बराल ने उग्र ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया. करीब साढ़े तीन घंटे तक समझाने के बाद ग्रामीणों ने घेराव प्रदर्शन बंद किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमींदारी-महाजन प्रथा: दिल्ली यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता कर रहे शिबू सोरेन पर शोध

Next Post

बर्ड फ्लू का कहर: एक लाख मुर्गियों की हुई मौत, मचा हड़कंप

Next Post
बर्ड फ्लू का कहर: एक लाख मुर्गियों की हुई मौत, मचा हड़कंप

बर्ड फ्लू का कहर: एक लाख मुर्गियों की हुई मौत, मचा हड़कंप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d