BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमातियों और 21 विदेशियों को पकड़ने वाले पुलिस इंस्पेक्टर को हुआ कोरोना

by bnnbharat.com
April 11, 2020
in समाचार
जमातियों और 21 विदेशियों को पकड़ने वाले पुलिस इंस्पेक्टर को हुआ कोरोना
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. उन्होंने 21 विदेशी नागरिकों और तबलीगी जमात के सदस्यों को गिरफ्तार किया था. पुलिस इंस्पेक्टर ने कोरोना वायरस प्रकोप के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में तबलीगी जमात आयोजन के बाद मुंब्रा में 21 विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए एक अभियान का नेतृत्व किया था.

अभियान के दौरान वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर ने 13 बांग्लादेशी और आठ मलेशियन नागरिकों को पकड़ा था, जिन्होंने मार्च में तबलीगी जमात में हिस्सा लिया था.

21 विदेशी नागरिकों ने पहले तमिलनाडु और फिर महाराष्ट्र के मुंब्रा की यात्रा की थी. इसके बाद वह मस्जिद और स्कूल में छिपे हुए थे. सरकार के परामर्श और अपील के बावजूद वे अधिकारियों के सामने उपस्थित नहीं हुए थे. जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया.

मुंब्रा पुलिस ने मस्जिद और स्कूल के ट्रस्टियों के खिलाफ विदेशी नागरिकों को शरण देने और अधिकारियों को सूचित न करने को लेकर मामला दर्ज किया है.

मुंब्रा में तबलीगी जमात के सदस्यों को पकड़ने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर ने इस बात को सुनिश्चित किया कि सभी 21 विदेशी नागरिकों और ट्रस्टियों को क्वारंटाइन (एकांतवास) किया जाए और उनकी कोरोना जांच हो.

जल्द ही पुलिस इंस्पेक्टर के अंदर कोविड-19 के लक्षण दिखाई देने लगे और उन्होंने इसकी जांच कराई. शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. वह फिलहाल नासिक के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बिना परोसी जा रही है खिचड़ी

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d