बिजनौर: कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए जहां जनपद बिजनौर का प्रशासन लगातार सोशल डिस्टेंसिंग व लोगों से घर पर रहने की अपील कर रहा है तो वही लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन द्वारा अब कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं. बिजनौर शहर के कई मोहल्लों में पुलिस लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ ड्रोन से नजर रख रही है. कोई भी व्यक्ति लॉक डाउन के नियम को ना तोड़े इसके लिए पुलिस ड्रोन उड़ा कर शहर के लोगों पर नजर रखने का काम कर रही है.
Also Read This: 15 अप्रैल से चलेगी ट्रेन, खुलने के बाद सिर्फ गंतव्य स्टेशन पर ही रुकेगी
21 दिन के लॉक डाउन पीरियड को लेकर जहां अब महज 4 दिन बचे हैं तो वहीं जिला प्रशासन के लोग जनपद के नागरिकों को इस महामारी से बचाने के लिए लगातार अलग-अलग माध्यम से जागरूक करने का काम कर रहे हैं. उसके बावजूद भी शहर के कुछ मोहल्लों में निकल रहे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने ड्रोन कैमरे का सहारा ले लिया है. पुलिस ऐसे लोगों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से उन सभी जगह पर नजर रख रही है जहां लोग घरों से निकलकर लॉकडाउन जैसे नियम को तोड़ रहे हैं.
Also Read This: मानवता के दुश्मन: हिंदपीढ़ी में सैनिटाइज करने गए कर्मियों पर फेंका थूक
इस ड्रोन कैमरे को लेकर एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने फोन पर जानकारी दी कि काफी समझाने के बाद कुछ लोग मोहल्ले में इकट्ठा होकर लॉकडाउन के नियम को तोड़ रहे हैं. ऐसे सभी संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अब पुलिस ड्रोनों का सहारा ले रही है. वही जो भी व्यक्ति लॉकडाउन के नियम को तोड़ेगा उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी.

