नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस के एक जवान ने आज सुबह पीसीआर वैन के अंदर खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ये घटना आज सुबह जखीरा फ्लाइओवर पर हुई। पीसीआर वैन सुबह के समय जखीरा फ्लाइओवर पर तैनात थी। उसी वक्त दिल्ली पुलिस के एएसआई ने खुद को पीसीआर वैन के अंदर ही सीने पर गोली मार ली।। मृतक एएसआई की उम्र करीब 50 साल थी। बताया जा रहा है कि जब एएसआई ने खुद को गोली मारी उस वक्त बाकी पुलिसकर्मी वैन से बाहर थे।
