BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची विश्वविद्यालय के पीजी कैंपस में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

by bnnbharat.com
September 22, 2019
in Uncategorized
रांची विश्वविद्यालय के पीजी कैंपस में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Police lathi-charged at PG campus of Ranchi University

Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता

रांची: पीजी छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी को लेकर शनिवार को एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. विश्वविद्यालय कैंपस रणभूमि में तब्दील हो गया. एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को आपस मे भिड़ता देख उन्हें रोकने के दौरान पुलिस को मजबूरन लाठी चार्ज करना पड़ा.

लाठीचार्ज के दौरान एनएसयूआई और एबीवीपी के दर्जनभर कार्यकर्ता घायल हुए. मामला क्लासरूम से शुरू हुआ और कैंपस के बाहर मारपीट के बाद शांत हुआ. शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के दौरान काउंटिंग में एनएसयूआई ने एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुधीर महतो की मतगणना में प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था. इसी मामले को लेकर शनिवार की सुबह क्लास रूम में एनएसयूआई की सचिव पद की उम्मीदवार श्वेता कुमारी ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को धांधली कर चुनाव में विजयी होने की बात कही, जिससे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भी एनएसयूआई की श्वेता कुमारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं को जवाब देने लगे, जिसके बाद वाद विवाद का मामला हाथापाई और गाली-गलौज तक बढ़ गया.


Police lathi-charged at PG campus of Ranchi University

इसके बाद एबीवीपी की कार्यकर्ता श्वेता कुमारी को मारने के लिए दौड़ाने लगे, जान बचाकर श्वेता क्लास रूम से बाहर भागने लगी. बाहर एनएसयूआई के कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे. श्वेता को भागता देख उसे बचाने एनएसयूआई के कार्यकर्ता पहुंच गए. इसके बाद एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता आमने-सामने हुए और आपस में भिड़ गए. जिसके बाद मौजूद मौके पर पुलिस ने दोनों छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की. जब छात्र संगठन के कार्यकर्ता नहीं समझें तो उसके बाद पुलिस को मजबूरन झड़प रोकने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.

लाठीचार्ज में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विक्की ठाकुर, अभिजीत प्रताप सिंह, अनिकेत राज, शारिक अहमद को गंभीर चोट आयी. एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं को भी चोट आयी, जिसमें कृष्णा मिश्रा, आशुतोष सिंह, अवधेश ठाकुर चोटिल हुए. इस मामले में लालपुर थाने में कई छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. साथ ही विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

9ए कोटला रोड होगा नए साल में कांग्रेस का नया ठिकाना

Next Post

BREAKING: झारखंड का दुर्दांत आतंकवादी मो कलीमुद्दीन मुजाहिरी गिरफ्तार

Next Post
BREAKING: झारखंड का दुर्दांत आतंकवादी मो कलीमुद्दीन मुजाहिरी गिरफ्तार

BREAKING: झारखंड का दुर्दांत आतंकवादी मो कलीमुद्दीन मुजाहिरी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d