रांची: झारखंड के गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत डोम्बाबिरा जंगल में शुक्रवार को पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के हथियारबंद दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई.
इस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल एक नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है.
पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जर्नादन ने बताया कि घायल नक्सली की स्थिति खतरे से बाहर है, उसके पैर में गोली लगी है. मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली मौके का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे.
पुलिस फरार हुए नक्सलियों के धरपकड़ के लिए इलाके में सघन छापामारी अभियान चला रही है.

