BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस अधिकारी डेरेक सभी आरोपों मे दोषी करार , ऐतिहासिक फैसला

by bnnbharat.com
April 21, 2021
in समाचार
पुलिस अधिकारी डेरेक सभी आरोपों मे दोषी करार , ऐतिहासिक फैसला
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटनः अमेरिका की संघीय ग्रांड जूरी ने मिनियापोलिस के पूर्व अधिकारी डेरेक चॉविन को अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सभी तीन आरोपों का दोषी पाया. अश्वेत फ्लॉयड (46) की मौत पिछले साल मई में गिरफ्तारी के दौरान हुई थी, जब पुलिस बल ने उनके साथ क्रूरता से व्यवहार किया था. मिनियापोलिस में एक स्टोर के कर्मचारी ने फ्लॉयड पर जाली नोट देने का आरोप लगाया था. चॉविन (45) ने फ्लॉयड की गर्दन पर अपने घुटने से नौ मिनट से ज्यादा वक्त तक दबाव बनाकर उसे जमीन पर गिराये रखा था जबकि वह बार-बार कहता रहा कि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है. फ्लॉयड की निर्मम मौत से देश भर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे.

मिनियापोलिस में 12 सदस्यीय संघीय जूरी ने मंगलवार को चॉविन को सभी आरोपों के तहत दोषी ठहराया. इसके तहत चॉविन को – सेकेंड डिग्री गैर इरादतन हत्या, थर्ड डिग्री हत्या और सेकेंड डिग्री हत्या का दोषी माना गया. राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यह दिन-दहाड़े की गई हत्या थी और इसने पूरी दुनिया के आंखों पर पड़ी पट्टी को हटा दिया ताकि वे देश में जड़ें जमा चुके नस्लवाद को देख सकें. बाइडन ने कहा, ‘नस्लवाद हमारे देश की आत्मा पर एक दाग है. अश्वेत अमेरिकियों के लिए न्याय की गर्दन पर रखा गया घुटना. अत्यंत भय और आघात. दर्द और पीड़ा जो अश्वेत एवं काले अमेरिकियों को हर दिन सहनी पड़ती है.’

उन्होंने कहा कि यह न्याय देने वाला फैसला पर्याप्त नहीं है. बाइडेन ने कहा, ‘हम यहां नहीं रुकेंगे. उन्होंने कहा, ”हम आज राहत महसूस कर रहे हैं. फिर भी यह दर्द को कम नहीं कर सकता है. न्याय का उपाय करना और समान न्याय करने में फर्क है. यह फैसला हमें एक कदम पास लाया है और तथ्य यह है कि हमें अब भी इसपर काम करने की जरूरत है.’ बाइडेन और हैरिस ने फ्लॉयड के परिवार से भी बात की. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व प्रथम महिला मिशेल ने संयुक्त बयान में कहा कि वास्तविक न्याय किसी मुकदमे में फैसला देने से कहीं ज्यादा है. अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा कि चॉविन के मुकदमे में जूरी ने अपने नागरिक कर्तव्य को पूरा किया और उसे सभी आरोपों में दोषी ठहराया.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेलवे का तोहफा बिहार जाने वालों के लिए आज से चला रहा कई स्पेशल ट्रेनें

Next Post

लापरवाही: दीवार-खिड़की को तोड़ 5 कैदी फरार, अलर्ट जारी…

Next Post
कोविड सेंटर से तीन कैदी फरार

लापरवाही: दीवार-खिड़की को तोड़ 5 कैदी फरार, अलर्ट जारी...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d