रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हेमंत सरकार के इशारे पर विधायक ढुल्लू महतो को फंसाया और परेशान किया जा रहा है.
पुलिस पदाधिकारी सरकार की कठपुतली बनकर नंगा नाच कर रहे हैं. हर रोज इरादतन परेशान किया जा रहा है. प्रकाश ने कहा कि पार्टी ऐसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर रही है जो सरकार के इशारे पर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं.
प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पदाधिकारियों को अपनी संवैधानिक मर्यादा नहीं भूलनी चाहिये. प्रकाश ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी यदि अपनी मर्यादा का उल्लंघन करना बंद नही करेंगे तो भाजपा उनके खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होगी.

