BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन गरल, चार तस्कर गिरफ्तार

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in Uncategorized
अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन गरल, चार तस्कर गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह
गोरखपुर : अवैध कच्ची शराब के समूल नाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गरल अभियान के तहत तिवारीपुर पुलिस ने चार शराब तस्करों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कोतवाली बीपी के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तिवारीपुर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह रात्रि कॉलिंग चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार शराब तस्कर को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया. इनके पास से अपमिश्रित जानलेवा अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया.

कड़ाई से पूछताछ करने के दौरान बताया कि यह लोग निजामपुर सूरजकुण्ड होते हुए नयागांव थाना क्षेत्र गोरखनाथ में शराब की आपूर्ति करने जा रहे थे. पूछताछ के दौरान बताया कि वे लोग अमरूदतानी थाना राजघाट से शराब लेकर नयागांव व अन्य जगहों पर मांग के अनुसार आपूर्ति करते हैं.  वे विजय निवासी नयागांव थाना गोरखनाथ को शराब की आपूर्ति करने जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया. पकड़े गए लोगों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम कमलेश पुत्र रामप्रीत निषाद निवासी चकरा थाना राजघाट, विनोद साहनी पुत्र इंदल निवासी चकरा थाना राजघाट, शैलेश निषाद पुत्र भानु निषाद निवासी विकास पुत्र राम लखन निवासी झारवा थाना रामगढ़ताल.

तस्करों के पास जो गाड़ी मिली है उसके कागजात भी इनके पास नहीं थे. तिवारीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर खास के जरिए सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध कच्ची शराब की आपूर्ति करने जा रहे हैं, उन्हें निजामपुर चौराहे के पास गिरफ्तार किया गया. इनके पास से एक मोटरसाइकिल पल्सर 220cc ,एक स्कूटी होंडा एक्टिवा और 120 लीटर अप मिश्रित जानलेवा कच्ची शराब भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक पुष्पेंद्र द्विवेदी, उप निरीक्षक शमशीर अहमद, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल राजेश पाठक, कांस्टेबल मिथिलेश कुमार शामिल रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू, जल्द वायरस को हराएंगे: डॉ. हर्षवर्धन

Next Post

जिले के टॉप टेन अपराधी 26 लाख के हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Next Post
जिले के टॉप टेन अपराधी 26 लाख के हेरोइन के साथ गिरफ्तार

जिले के टॉप टेन अपराधी 26 लाख के हेरोइन के साथ गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d