BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘Leap Year’ पार्टी पर पुलिस की रेड, 52 लोगों को लिया हिरासत में

by bnnbharat.com
March 2, 2020
in समाचार
‘Leap Year’ पार्टी पर पुलिस की रेड, 52 लोगों को लिया हिरासत में
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात: गांधी के गुजरात में पूर्ण शराब बंदी होने के बावजूद शराब तस्करी और शराब पार्टी की खबरें रोज सूर्खियां बनती हैं. शनिवार को कच्छ के मुंद्रा का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें किसी शादी समारोह में शराब के नशे में धुत्त कुछ लोग एक-दूसरे को शराब से नहलाते नजर आ रहे हैं. जिसे लेकर राज्य में शराब बंदी पर सवाल उठाए जा रहे थे कि शनिवार की रात सूरत पुलिस ने डुम्मस रोड स्थित एक फार्म हाउस में चल रही शराब पार्टी में रेड कर 13 युवतियों समेत 52 लोगों को हिरासत में ले लिया.

सूरत के डुम्मस रोड स्थित आशीर्वाद फार्म हाउस में शनिवार की रात लीप ईयर पार्टी का आयोजन किया गया था. जिसमें लाइव फूड काउंटर के बीच शराब पार्टी चल रही थी. जिसकी भनक लगते सूरत की डुम्मस पुलिस ने फार्म हाउस पर छापा मारा.

पुलिस की रेड से पार्टी में मौजूद लोगों का नशा हवा हो गया. पुलिस ने ब्रेथ एनेलाइजर के जरिए सभी की जांच की, जिसमें सभी शराब के नशे में होने का खुलासा होने के बाद सभी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए सूरत के नए सिविल अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से तीन पेटी बियर समेत वोडका की बोतलें बरामद की हैं.

फार्म हाउस से पुलिस ने 13 जितने फोर व्हीलरों को भी कब्जे में लिया है. पकड़े गए 52 लोगों में 13 युवतियां भी शामिल हैं और सभी लोग संपन्न घराने के हैं. हांलाकि युवतियों को मेडिकल जांच के बाद नोटिस थमा कर रिहा कर दिया गया. संतानों के पकड़े जाने की खबर के बाद उनके परिजन डुम्मस पुलिस थाने में जमा हो गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सदन में कुर्सी पर बवाल जारी, वेल में घुसे BJP के विधायक, बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग

Next Post

बगैर सुरक्षा गार्ड के औचक निरीक्षण में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

Next Post
बगैर सुरक्षा गार्ड के औचक निरीक्षण में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

बगैर सुरक्षा गार्ड के औचक निरीक्षण में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d