बरकट्ठा: थाना क्षेत्र में विगत तीन दिनों से अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी जारी है. जहां बुधवार को थाना क्षेत्र के पंचायत चुगलामो के सिमरिया जंगल में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी के दौरान तीन भट्ठी व कुल दस ड्राम जिसमें लगभग 4 क्विंटल जावा महुआ को विनिष्ट किया गया.
साथ ही वहां मौजूद अन्य शराब निर्माण सामग्री को जला दिया गया. मौके पर शराब कारोबारी में चुगलामो निवासी आशीष चौधरी पिता मोहन चौधरी के पास से 30 लीटर महुआ शराब, रविंद्र कुमार चौधरी पिता लाटो चौधरी, विक्रम चौधरी पिता मोतीलाल चौधरी के पास 40 लीटर कुल 70 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया.
मामले को लेकर थाना कांड संख्या 196/2020 धारा 272,273,290 भादवि0 व 47 ए उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. इस छापेमारी अभियान में पीएसआई टीनू कुमार, नरेंद्र कुमार, एएसआई बादल कुमार महतो समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे.

