दुमका: पुलिस अधीक्षक दुमका के नेतृत्व में बोकारो जिले के वांछित व इनामी नक्सली सहदेव मांझी उर्फ छोटू मांझी (जोनल कमांडर) के गिरफ्तारी के पश्चात उसके बयान के आधार पर शिकारीपाड़ा एवं मसलिया थाना क्षेत्र के जंगलों में छुपाकर कर रखे गए हथियार एवं बारूद बरामद किए गए. इस संबंध में दुमका और बोकारो के एसपी ने संयुक्त रूप से रविवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि बोकारो में गिरफ्तार नक्सली छोटू मांझी उर्फ निशिकांत के निशानदेही पर संयुक्त कार्रवाई के दौरान सफलता मिली है. गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ बोकारो जिले में कुल 37 और दुमका जिले में 10 नक्सल घटनाओं में केस दर्ज है.
आठ अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि कई नक्सल घटनाओं में शामिल, वांछित और इनामी नक्सली बोकारो के टूटी झरना निवासी छोटू मांझी उर्फ सहदेव मांझी उर्फ निशिकांत अपने गांव आया है.
इस सूचना के बाद बोकारो के एसपी ने नक्सली को गिरफ्तार करना का निर्देश दिया. अभियान की योजना बनाकर बोकारो पुलिस और सीआरपीएफ 26वीं वाहिनी की संयुक्ट टीम जंगल के बीच स्थित टूटी झरना के निकली. रात करीब 10 बजकर 15 मिनट के आसपास नक्सली को पकड़ लिया गया. पूछताछ के लिए नक्सली को थाना लाया गया.

