रांची: बुंडू के सुभाष चौक के सामने एक किराए के मकान से पुलिस ने मंगलवार रात को एक शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार दो-तीन दिन से किराए का मकान बंद था, जो खुल नहीं रहा था. इसी मकान पर उमेश लाल रहता था. ऐसे में जब मकान मालिक ने परिवार वाले को सूचना दिया की घर खोल नही रहा है तो परिवार वाले सूचना पा कर पहुंचे तो जब घर के दरवाजे को खोला गया तो मृतक के परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो बेड के नीचे उमेश लाल का शव पड़ा हुआ था और पंखे से एक रस्सी झूल रहा था. ऐसे में संदेह होने लगा कि यह आत्महत्या है या हत्या है. क्योंकि घर में वह अकेले था और उसकी पत्नी अपने रिश्तेदार के पास आसनसोल गई थी. घटना के बाद रिश्तेदारों ने सूचना दी और उसकी पत्नी पूनम देवी घर पहुंची.
इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पूरे मामले की जांच में जुटी है कि यह आत्महत्या है या हत्या. पुलिस ने आत्महत्या संबंधी कोई लिखित नोट नहीं बरामद किया. उमेश लाल शराब का भी आदी था. पत्नी के अनुसार पति पत्नी दोनों चार माह से अलग अलग रह रहे थे.

